फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफ्यूजियों के हक में केंद्र ने शुरू किया ये काम

Thu, 07 May 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजियों के मसलों को हल करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसी के तहत वीरवार को पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी दी। जम्मू कश्मीर में रह रहे पश्चिमी पाकिस्तान रिफ्यूजियों ने नागरिकता के अधिकार की मांग की है। प्रधानमंत्री ने चरणबद्ध तरीके से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्होंने केंद्रीय बलों में आरक्षण की मांग, प्रति परिवार 25 लाख रुपये मुआवजा और मकानों की मरम्मत की मंजूरी प्रदान करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने करीब छह दशकों से नागरिकता के अधिकार समेत स्थायी पुनर्वास न होने से रिफ्यूजियों को हो रही दिक्कतों की जानकारी दी। वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी एक्शन कमेटी के प्रधान लब्बा राम गांधी के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।

इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर, जम्मू कश्मीर प्रभारी एवं सांसद अविनाश राय खन्ना, सांसद शमशेर सिंह मन्हास के अलावा कमेटी के उपप्रधान सुखदेव सिंह मन्हास, कुलदीप राज, संजीव मनमोत्रा और जगतार सिंह जग्गा उपस्थित रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि पश्चिमी पाकिस्तान रिफ्यूजियों के मसलो के हल के लिए पार्टी की ओर से कवायद शुरू की गई है। इसी के तहत प्रधानमंत्री से पश्चिमी पकिस्तान रिफ्यूजियों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें