फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस के झंडे लहराने पर केन्द्र सख्त, घाटी पहुंचे डोभाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में इस्लामिक स्टेट और आतंकी संगठनों के झंडे फहराकर युवाओं द्वारा अपनी कट्टरता का प्रदर्शन किए जाने की रिपोर्ट के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एके डोभाल कश्मीर घाटी पहुंचे।
विज्ञापन


अधिकारिक सूत्रों के अनुसार दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार की सुबह पहुंचने के बाद सुरक्षा सलाहकार ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से उनके निवास पर मुलाकात की।

सूत्रों की माने तो दोनों के बीच रियासत की सुरक्षा को लेकर बातचीत हुई, लेकिन उनमें क्या विचार हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि इस्लामिक स्टेट के झंडे और खासकर दक्षिण कश्मीर में आतंकी घटनाएं मुलाकात का केंद्र बिंदू रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन

राजभवन में राज्यपाल से की मुलाकात

राजभवन में ही रुके डोभाल ने इसी तरह राज्यपाल एनएन वोहरा के साथ भी मुलाकात कर घाटी में आतंकियों की नई गतिविधियों पर विचार विमर्श किया। बताया जाता है कि सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी सुरक्षा सलाहकार को घाटी की सुरक्षा व्यवस्था की ताजा रिपोर्ट देंगे।

साथ ही घाटी में आतंकियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन की जानकारी भी देंगे। घाटी में युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल करने के लिए विदेशों से आ रहे फंड की जानकारी आने के बाद ही डोभाल का दौरा तय हुआ है।

इसके अलावा त्राल क्षेत्र में आतंकी गुटों में शामिल युवाओं की तस्वीरें सोशल साइट पर आने के बाद केंद्र ने इस मामले पर गंभीरता दिखाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें