फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर पूरे जम्मू-कश्मीर में जश्न

Thu, 06 Aug 2020 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
तिरंगा लहरातीं भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रुमेसा रफीक... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर बुधवार को लखनपुर से कश्मीर तक जश्न का माहौल रहा। आतंकवाद से बेपरवाह होकर कश्मीर में भी लोगों ने तिरंगा फहराया। मिठाइयां भी बंटी। घाटी में पाबंदियों के बीच भी लोगों ने घरों से निकलकर चौक-चौराहों पर तिरंगा फहराया। पहली बार नागरिकता का अधिकार मिलने से खुश पश्चिमी पाकिस्तान शरणार्थियों, गोरखा समाज तथा बाल्मीकि समाज ने ढोल- नगाड़े की थाप पर नाच-गाकर खुशी का इजहार किया। शाम को घर-घर दीपक जलाए गए। 

विज्ञापन


आतंकवाद प्रभावित दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिला भी अनुच्छेद 370 हटाए जाने की पहली वर्षगांठ के ऐतिहासिक पलों का गवाह वना। यहां के लाल चौक पर भाजपा नेता और महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रूमेसा रफीक ने तिरंगा फहराया और सलामी दी। ऐसा पहली बार हुआ, नहीं तो इससे पहले यहां पाकिस्तानी झंडे लगते थे। इसी प्रकार श्रीनगर में भाजपा पार्टी मुख्यालय के साथ ही अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। 

वहीं जम्मू संभाग में सभी जिलों में जश्न का माहौल रहा। घर-घर तथा चौक-चौराहे पर झंडे फहराए गए। महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी सजाने के साथ वहां राष्ट्रीय ध्वज लगाए दए। सीमवर्ती इलाकों में पश्चिमी पाकिस्तान शरणार्थियों ने भी जश्न मनाया। जम्मू, सांबा और कठुआ के सीमावर्ती इलाके में रहने वाले शरणार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही मिठाइयां बांटी। भारत माता की जय के नारे की गूंज सीमा पार तक सुनाई दी। कड़ी धूप व गर्मी के बावजूद कई लोग ढोल-नगाड़ों पर घंटों नाचते गाते रहे। 
विज्ञापन


लद्दाख में जगह-जगह कटा केक, घर-घर फहराया गया तिरंगा
जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन एक्ट के तहत केंद्र शासित प्रदेश बने लद्दाख में बुधवार को जगह-जगह जश्न मनाया गया। लोगों ने घरों पर तिरंगा फहराया, वहीं विभिन्न संगठनों से लेकर सरकारी दफ्तरों में केक काटकर खुशी का इजहार किया गया। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के लेह कार्यालय में परिषद अध्यक्ष ग्याल पी वांग्याल, सांसद जाम्यांग सेरिंग नामग्याल समेत अन्य प्रतिनिधियों ने केक काटा।

भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जाम्यांग सेरिंग नामग्याल ने केक काटा। इसी तरह से लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन (एलबीए) ने लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने की पहली वर्षगांठ पर केक काट कर खुशी मनाई गई। शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस अवसर पर एलबीए के अध्यक्ष पीटी कुंजंग, यूथ विंग अध्यक्ष कोंचोक स्टाक, महिला विंग अध्यक्ष रिंचन वांगमो समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि एलजी प्रशासन लद्दाखियों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें