फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र सिंह के आवास पर जश्न, आतिशबाजी और डीजे की धुनों पर खूब नाचे समर्थक, कार्यकर्ता

Thu, 30 May 2019 10:24 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांसद जितेंद्र सिंह के घर के बाहर जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई दिल्ली में शपथ ग्रहण का सिलसिला समाप्त होने के बाद जम्मू के त्रिकुटा नगर स्थित डॉ. जितेंद्र सिंह के आवास के बाहर समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न बनाया। आतिशबाजी और डीजे की धुनों पर समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाच गाकर मोदी सरकार में लगातार दूसरी बार केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में डॉ. जितेंद्र सिंह के शपथ ग्रहण पर खुशी मनाते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों व प्रदेश भाजपा का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन

 
भारत शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पिछले कार्यकाल के दौरान में डॉ. जितेंद्र सिंह ने रियासत और उधमपुर कठुआ डोडॉ संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगाई। इस बार भी पूरी उम्मीद हैं कि वह जन आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे। 

उल्लेखनीय हैं कि प्रदेश भाजपा के करीब 130 नेता जिसमें प्रदेशाध्यक्ष, सांसद जुगल किशोर शर्मा, राज्य सभा सांसद, महासचिव, उपाध्यक्ष से लेकर पदाधिकारी शामिल हैं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली गए हुए है। वहां से लौटकर प्रदेश भाजपा की तरफ से भी आधिकारिक तौर पर डॉ. जितेंद्र सिंह के राज्य से मंत्री बनने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र सिंह के जम्मू में भव्य स्वागत की तैयारी
मोदी सरकार में लगातार दूसरी बार केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। पार्टी सूत्रों की माने तो एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक भव्य स्वागत रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें