फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की फायरिंग में जवान शहीद, LoC के पास स्कूल बंद

Mon, 21 Nov 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
शहीद बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल राय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के राजोरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की जा रही भारी फायरिंग में एक भारतीय जवान शहीद हो गया है, जबकि 3 घायल हुए हैं। बीते 24 घंटों में तीसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। शहीद होने वाले जवान बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल राय सिंह हैं। 
विज्ञापन


पाक की तरफ से हो रही गोलाबारी का भारतीय जवान भी मूंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि बर्फबारी शुरू होने से पहले आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए पाक की ओर से सीजफायर उल्लंघन की आड़ में कवर फायर किया जा रहा है।

वहीं प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए एलओसी से लगते इलाकों के स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी स्कूलों में परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


रविवार रात को पाकिस्तान ने फारवर्ड पोस्टों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। इस दौरान 120 एमएम के भारी मोर्टार दागे गए। राजोरी जिले के मंजाकोट के नक्का पंजग्राई में कम से कम दस मोर्टार गोले गिरे।
विज्ञापन

गोलाबारी की वजह से घरों में दुबके लोग

एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
पुंछ जिले के मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर में भी रिहायशी इलाकों में गोले गिर रहे हैं। गोलाबारी शुरू होने से ग्रामीणों में दहशत है। लोग घरों में ही दुबके पड़े हैं।

ज्ञात हो कि शनिवार को भी पाकिस्तान ने राजोरी जिले के नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टर तथा जम्मू जिले के पलांवाला सेक्टर में भारतीय चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था। इसमें दो जवान और एक महिला घायल हो गई थीं। गोले गिरने से कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा था। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक की ओर से लगातार एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें