फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC के बाद अब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक ने शुरू की गोलीबारी

Fri, 19 May 2017 10:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
बार्डर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बुधवार पोस्ट पर शाम साढ़े सात बजे अचानक फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग छोटे हथियारों से हुई, जिससे सीमांत क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी रेंजरों ने सीमा पार से करीब पांच मिनट ही फायरिंग की। पाकिस्तानी फायरिंग का जब भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया तो पाकिस्तान की गोलाबारी शांत हो गई।। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।

इससे ग्रामीणों में भी भय का माहौल बना हुआ है। एलओसी से कई गांव खाली कराए गए हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। फायरिंग के बाद से सीमांत क्षेत्रों के कई स्कूलों में छुट्टी भी कराई गई। लोगों के अनुसार अगर फायरिंग चलती रही तो उनकी फसल भी प्रभावित होगी। सरकार ने अभी तक उन्हें सुरक्षित स्थानों पर प्लाट नहीं दिए हैं। इसके कारण उनके दिलों में दहशत बनी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें