फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरी-राजौरी सेक्टर में युद्ध विराम का उल्लंघन, जवाबी कार्रवाई में पाक के तीन सैनिक मार गिराए

Fri, 16 Aug 2019 12:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में अशांति फैलाने के मकसद से पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ भारतीय सीमा में कराने के लिए जुटा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के उरी और राजौरी सेक्टर में गुरुवार (15 अगस्त) को पाकिस्तान ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के तीन सैनिकों को मार गिराया है।

विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान की ओर से पांच भारतीय सैनिकों को एलओसी पर युद्ध विराम के दौरान मारे जाने का दावा किया गया था, जिसका भारतीय सेना ने खंडन किया है।
 



बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में बुधवार (14 अगस्त) को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना द्वारा समर्थित आतंकवादियों की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया था। पाकिस्तानी सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिश के लिए पाक सेना की चौकियों से आतंकियों को भारी कवर फायर दिया जा रहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर कुछ ऐसा है घाटी का हाल, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल, तस्वीरों में देखें नया कश्मीर
विज्ञापन


उधर कई दिनों से आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रशासन की ओर से कड़ी चौकसी की व्यवस्था की गई है। पाकिस्तानी क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीमा पर अभी तक सीमा सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती नहीं की गई। रुटीन के मुताबिक मौजूद जवान पाकिस्तान क्षेत्र में पैनी नजर रखे हुए हैं। रात के समय स्थानीय पुलिस के साथ ग्रामीण सुरक्षा समितियों के जवान भी रातभर गश्त कर रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र से जम्मू और आरएस पुरा जाने वाले वाहनों की जांच पड़ताल कर भेजा जा रहा ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।

ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान के नापाक प्लान को सेना ने किया ध्वस्त, उड़ी सेक्टर में घुसपैठ नाकाम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें