फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से पहले 300 आतंकी कर सकते हैं घुसपैठ

विज्ञापन
विज्ञापन
एलओसी पर गुरेज सेक्टर में पाकिस्तान ने सोमवार को सीजफायर का उल्लंघन किया था जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान एलओसी पर सीजफायर का उल्लघंन बर्फबारी से पहले कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ करवाना के लिए कर रहा है।
विज्ञापन


सेना ने बताया कि पाकिस्तान एलओसी पर फायरिंग इसलिए कर रहा कि बर्फबारी से पहले कश्मीर में आतंकी घुसपैठ कर लें। आपको बता दे कि सर्दियों में इन इलाकों में घुसपैठ करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।

सेना की 15 वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एसके दुआ के संवाददाताओं से कहा कि,  'एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन बर्फबारी से पहले सीमापार से आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के प्रयास के लिए किया जा रहा है। '
विज्ञापन
विज्ञापन

300 आतंकी भारत में घुसपैठ की तैयारी में

उन्होने बताया क‌ि' 'खुफ‌िया सूत्रों के मुताब‌िक एलओसी के उस पार 300 आतंकी लांच‌िग पैड पर भारत में घुसपैठ करने के ल‌िए तैयार बैठे हैं। ऐसे में पाक‌िस्तान की सेना के उपर दबाव बनाया जा रहा है क‌ि क‌िसी भी तरह इन आतंक‌ियों को सर्दी शुरु होने से पहले भारतीय सीमा में दाख‌िल करवा द‌िया जाए।'

उन्होंने कहा क‌ि सीमा पर इस साल अभी तक घुसपैठ की कोश‌िशें बेहद ही कम रही है। एंटी-इन्फिल्ट्रेशन ग्रिड घुसपैठ की कोश‌िशों को नाकाम करने के ल‌िए एकदम सतर्क है।

लेफ्टिनेंट जनरल दुआ ने कहा क‌ि, 'एलओसी पर घुसपैठ की कोश‌िशें बंद नहीं की जा सकती है। लेक‌िन इन्हें एंटी-इन्फिल्ट्रेशन ग्रिड की मदद से नाकाम जरुर क‌िया जा सकता है।'

गुरेज में संघर्ष विराम के उल्लंघन के बारे में पूछे जाने पर सेना के अधिकारी ने कहा क‌ि, 'वे(आतंकी) रणनीति बदल सकता है। ग्रिड समन्वित है और हम इस चुनौती से न‌िपटने के लिए तैयार हैं। '
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें