फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर और माछिल सेक्टर में पाकिस्तान ने दागे गोले

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/हीरानगर। माछिल और हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाको में गोलाबारी की। सेना और बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने वीरवार दोपहर करीब 3 बजे आरसी ढोलक और सुरजीत पोस्ट को निशाना बनाया। मोर्टार और छोटे हथियारों से गोले दागे। सेना की 57आरआर के जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। देर शाम तक फायरिंग जारी थी लेकिन इसमें किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मंगलवार को भी माछिल सेक्टर में पाकिस्तान ने सेना की डट और टेलरी पोस्ट को निशाना बनाया था। उस दिन भी करीब आधे घंटे तक गोलाबारी जारी रही थी।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर हीरानगर सेक्टर में बुधवार रात 10 बजे सुरक्षा बांध बनाने का काम शुरू होते ही पाकिस्तान बुधवार देर रात 12 बजे सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों में गोलाबारी शुरू कर दी। अचानक तेज आवाज के साथ गोले फटने से लोगों की नींद उड़ गई और वे दहशत में आ गए। गोलाबारी शुरू होते ही बीएसएफ के जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की। बीएसएफ के आक्रामक रुख पर पाकिस्तान ने चार बजे गोलाबारी बंद कर दी। हालांकि गोलाबारी में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें