फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने हीरानगर और आरएस पुरा सेक्टर में की गोलाबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर/आरएस पुरा। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी सेना ने हीरानगर और आरएसपुरा सेक्टर में भी वीरवार रात गोलाबारी की। हालांकि, इसमें किसी नुकसान की सूचना नहीं है। बीएसएफ ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया।
विज्ञापन

हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने वीरवार रात 12 बजे करोल पंगा पोस्ट से शुक्रवार सुबह पांच बजे तक गोलाबारी की। इस क्षेत्र में सुरक्षा बांध का काम वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे शुरू किया गया, जिसके दो घंटे बाद यहां काम कर रही मशीन को निशाना बनाते हुए रेंजरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। सीमा सुरक्षा बल की करोल माथरयां पोस्ट पर भी कई राउंड फायर किए गए। बुधवार रात को पाकिस्तानी सेना ने बीएसएफ की चौकियों के अलावा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था।
वहीं, आरएस पुरा सेक्टर में वीरवार की रात पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से तीन बार छह राउंड फायरिंग की गई। मकवाल व अल्ला माइ दे कोठे की पोस्टों को निशाना बनाया गया। पहली बार रात 10 बजे, दूसरी बार एक बजे व तीसरी बार रात 2.10 बजे फायरिंग की गई। क्षेत्र में निक्की तवी पर बांध बनाए जाने के लिए क्रेट डालने का काम वीरवार को शुरू किया गया था। काम शुरू होते ही पाकिस्तान की ओर से रुक-रुक कर फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें