फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने दागे गोले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। वीरवार की रात्रि पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गुलपुर सेक्टर के खड़ी एवं करमाड़ा क्षेत्रों में भारतीय चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर भारी संख्या में मोर्टार दागे। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर पाकिस्तानी सेना द्वारा बार-बार की जा रही गोलाबारी से क्षेत्रीय लोगों में दहशत है। वे कच्चे मकानों और बंकरों में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचा रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को रात्रि आठ बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर गुलपुर सेक्टर के खड़ी और करमाड़ा क्षेत्रों में भारतीय सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों में मोर्टार दागना शुरू कर दिए। भारतीय सेना ने भी तत्काल पाकिस्तानी सेना की उन चौकियों पर गोले दागने शुरू कर दिए जहां से पाकिस्तानी सेना गोलाबारी कर रही थी। समाचार लिखे जाने तक गोलाबारी जारी है। अचानक शुरू हुई गोलाबारी से सर्वाधिक दिक्कत रोजेदारों को हुई जो रात को खाना भी नहीं खा सके। हालांकि हमले में किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। गौरतलब है कि बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने जिले के दिग्वार, माल्टी, कस्बा और कीरनी में दिनभर गोलाबारी की थी। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की थी जिसमें पाकिस्तानी सेना के कई जवानों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें