फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाक सेना की नापाक हरकत, पुंछ में रिहाइशी इलाकों को निशाना बना दागे मोर्टार, युवक घायल

Fri, 30 Aug 2019 06:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एलओसी
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना की तरफ से गुरुवार की रात नियंत्रण रेखा पर रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाकर की गोलाबारी की गई। इसमें नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव दिगवार मलदेयालां में एक युवक घायल हो गया। उसे शुक्रवार को उपचार के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया है। उसकी पहचान मोहम्मद जफर (24) पुत्र मोहम्मद बशीर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


युवक के अनुसार गुरवार देर रात करीब 11 बजे वह घर में लेटा था। तभी पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलाबारी शुरू कर दी गई। इस दौरान एक गोली मकान के दरवाजे से टकरा कर उसकी दायीं बाजू में आकर लगी। गोलाबारी के चलते वह रात भर घर पर ही रहा और शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल लाया गया है। घायल के चाचा नजामदीन ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से राज्य से अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद लगातार ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बना कर गोलाबारी की जा रही है। इसके चलते पाकिस्तानी सेना की गोलियां हमारे खेतों एवं घरों में आकर लग रही हैं।

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शमीम उल निसा का कहना है कि गांव दिगवार से घायल एक युवक उपचार के लिए लाया गया है। उसके बाजू में गोली मौजूद है। हमने उसके सारे टेस्ट करा लिए हैं। अब डॉक्टरों की टीम उसका शाम तक आपरेशन कर गोली निकालेगी, वैसे अभी युवक की हालत सामान्य है और गोली बाजू में लगी होने के कारण किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें