सीमा पर पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी फायरिंग की है। पाक की इस नापाक हरकर पर भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है। ताजा मामला उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का है। कुपवाड़ा के तंगधार के सैदपुरा गांव पर शनिवार शाम को पाकिस्तान की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई हैं।
बता दें कि शुक्रवार को ही सर्जिकल स्ट्राइक के दो वर्ष पूरे हुए थे, जिस पर सुरक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पाक को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान में आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती है। सीमा पार से हो रही आतंकी घटनाओं को पाकिस्तान का समर्थन हासिल है। उन्होंने आगे कहा कि सीमा पर इस तरह की कार्रवाई (सर्जिकल स्ट्राइक) आतंकियों को ट्रेनिंग और उन्हें इस पार भेजने से रोकेगी।