फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाक ने पुंछ के शाहपुर और सज्जान सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन, तीन नागरिक घायल

Sun, 28 Jul 2019 06:05 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने तोड़ा सीजफायर - फोटो : ani
विज्ञापन

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। रविवार को शाम करीब पांच बजे पुंछ के शाहपुर और सज्जान सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय जवान पाक की नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शाहपुर सेक्टर में पाक की ओर से की जा रही गोलाबारी में तीन स्थानीय नागरीक घायल हो गए हैं।

 

बता दें कि, पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार (23 जुलाई) को भी पुंछ के मालटी, मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की थी। पहले यूनिवर्सल मशीनगन से गोलीबारी की और बाद में मोर्टार भी दागने शुरू कर दिए थे। इसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। 

मंगलवार दोपहर 12.20 बजे नियंत्रण रेखा के उस पार तैनात पाकिस्तानी सेना ने पहले पुंछ के मालटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में गोलीबारी की। इसके कुछ ही समय बाद मेंढर सब डिवीजन के मनकोट और कृष्णा घाटी में भी गोले दागने शुरू कर दिए थे। 
विज्ञापन


गोलाबारी में कहीं पर भी किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। गांव में पाकिस्तानी गोलियां और मोर्टार आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें