अमरनाथ श्राइन गुफा सहित कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में रविवार को बर्फबारी की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के निदेशक के मुताबिक बारिश में धीरे-धीरे कमी आएगी।
उन्होंने कहा कि हालांकि कि एकाएक होने वाले ऐसे किसी बदलाव की उम्मीद नहीं थी। अगले एक से दो दिनों के दौरान बालटाल, गुफा तीर्थ और शेषनाग क्षेत्र में तापमान में गिरावट की संभावना थी। कहा कि पवित्र गुफा क्षेत्र में आज शाम भी बर्फबारी हो सकती है।
उन्होंने कहा कि फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की भी घटनाएं हो सकती हैं। कहा कि सभी जिलों के सभी संबंधित विभाग इस बात का विशेष ध्यान रखें। 1 अगस्त से ही मौसम में सुधार की संभावना है।