फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने एलओसी-आईबी पर तोड़ा सीजफायर, दिगवार-करमाड़ा और नौशेरा सेक्टर में भी की गोलाबारी

Mon, 07 Oct 2019 03:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान ने एलओसी और आईबी पर रविवार को भी सीजफायर का उल्लंघन किया। पुंछ जिले के दिगवार, करमाड़ा और राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना है। सेना ने करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन


वहीं, कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मनियारी और सतपाल चौकियों पर गोलीबारी की गई। यहां पाकिस्तान ने शाम सात से रात साढ़े नौ बजे तक गोलाबारी की। बीएसएफ की मनियारी और सतपाल चौकियों के बीच बांध का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बौखलाए पाकिस्तानी रेंजर फायरिंग कर रहे हैं।

रविवार को पुंछ के दिगवार सेक्टर में गोले खेतों और घरों के आसपास गिरने से लोगों में दहशत का माहौल है। सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हुई गोलाबारी करीब साढ़े छह बजे तक चली। रात साढ़े आठ बजे दोबारा दिगवार व करमाडा सेक्टर में गोलाबारी शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने सैन्य चौकियों को बनाया निशाना

नौशेरा सेक्टर के कलाल, पोखरा में भी पाकिस्तान ने सैन्य चौकियों को निशाना बनाया। शाम पौने छह बजे शुरू हुई गोलाबारी सवा सात बजे तक जारी रही। दिगवार गांव के चौकीदार जसपाल सिंह और हाजी जमाल दीन का कहना है कि आज काफी समय के बाद पाकिस्तानी सेना ने हमारे गांव और घरों को निशाना बनाकर गोलाबारी की है।

उन्होंने गांव में बंकर बनाने की मांग की है ताकि गोलाबारी के समय लोग शरण ले सकें। इन दिनों मक्की की फसल और घास की कटाई का समय है लेकिन गोलाबारी के कारण कोई खेतों में जा ही नहीं पा रहा है जिसके कारण खड़ी फसल बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें