फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी गोलाबारी में महिला की मौत, जवान समेत तीन घायल, LOC पर बड़े इलाकों में बरसाए गोले, तनाव

Thu, 28 Feb 2019 12:20 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
पाकिस्तान की नापाक हरकत गरुवार पर राजोरी व पुंछ जिले में कई स्थानों पर सेना की अग्रिम पोस्ट तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि सेना के जवान व दो महिलाएं घायल हैं। पूरी एलओसी पर तनाव की स्थिति है। 
विज्ञापन


राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर और पुंछ जिले में मेंढर व बालाकोट से दिगवार सेक्टर के बीच भयंकर गोलाबारी की गई। गोलाबारी सुबह से देर शाम तक जारी रही। मेंढर के छजला गांव में एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान अमीन अख्तर (32) के रूप में हुई है। गोलाबारी में मनकोट सेक्टर में छुट्टी लेकर घर आया सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे मेंढर उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान जाकिर हुसैन के रूप में हुई है। 
 
विज्ञापन


वह सेना की तीन जैकलाई में नौकरी करता है। इन दिनों उसकी ड्यूटी कुपवाड़ा में है, जहां से वह छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। गुरुवार सुबह करीब छह बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू की। इसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। दोपहर तक बालाकोट, मेंढर, मनकोट, कृष्णाघाटी, सलोत्री, गुलपुर, करमाड़ा और दिगवार सेक्टर तक करीब 80 किलोमीटर के दायरे में पाकिस्तान गोलीबारी होनी लगी थी। भारी गोलाबारी के चलते शाम चार बजे मेंढर कस्बे के बाजारों को बंद कर दिया गया।

नौशेरा सेक्टर में बाबा खोड़ी, कलाल, गणया टाप, मानपुर, नंब कडाली में दोपहर में करीब 1:40 बजे पाकिस्तान ने मोर्टार दागने शुरू कर दिए। सेना की अग्रिम चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को भी बनाया निशाना। देर शाम करीब सवा छह बजे पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर के कलसियां इलाके में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इसमें दो महिलाएं कैलाश देवी और अन्नू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको नौशेरा उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सुरक्षित स्थानों पर बिताई रात
एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में बुधवार की रात हुई गोलाबारी से सीमावर्ती लोग सहम गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सेना की पोस्टों को निशाना बनाया। एलओसी से सटे गांव घिगडयाल, पलातन, छननी दिवानु, दडछननी, पजंतुत, पलांवाला आदि के लोगों ने बुधवार की रात घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों पर गुजारी।  
विज्ञापन

पुंछ व नौशेरा में स्कूल कराए बंद
पुंछ तथा नौशेरा के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में तनाव के चलते बुधवार को छुट्टी कर दी गई। जिला प्रशासन की तरफ से पुंछ एवं मेंढर में एनाउंसमेंट करवाते हुए लोगों को अपने घरों के अंदर रहने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले मंगलवार को जिला प्रशासन ने नौशेरा में पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था। बुधवार की सुबह नौशेरा के स्कूल खुले थे, लेकिन बाद में उनको बंद कर दिया गया। 

आईबी पर हाई अलर्ट
कठुआ के हीरानगर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। बुधवार सुबह एलओसी पर लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन से आईबी पर भी हाई अलर्ट जारी है। सीमावर्ती ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें सुरक्षाबलों की ओर से सुरक्षित स्थानों पर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। आईबी पर सेना की तैनाती बढ़ने से सीमावर्ती लोग भी दहशत में हैं। 

जम्मू-कठुआ में आईबी-एलओसी से सटे स्कूल बंद रहे
जम्मू और कठुआ में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बार्डर और एलओसी से पांच किलोमीटर के दायरे में चल रहे बारहवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद रहे। सीमा पार से हो रही गोलाबारी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

आज की गणित की परीक्षा स्थगित
स्कूली शिक्षा निदेशक की ओर से मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए जम्मू डिवीजन में 28 फरवरी को होने वाली 8वीं व 9वीं कक्षा की गणित की परीक्षा स्थगित की गई है। परीक्षा की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें