फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, पुंछ में रात भर बरसाये गोले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ जिले में एलओसी पर करीब 120 किलोमीटर के दायरे में पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार की जा रही भीषण गोलाबारी में छह बेकसूर ग्रामीणों की जान जा चुकी है। 40 से ज्यादा ग्रामीण से जख्मी हैं।
विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में साब्जियां, मंडी  सेक्टर में रविवार रात दस बजे से 1.30 तक जबरदस्त गोलीबारी की है। पाकिस्तान की ओर से 120 एमएम और 80 एमएम के मोटार्र दागे और भारी मशीन गन से फायरिंग की जा रही है।
 
हालांकि रविवार देर रात की गई फायरिंग में किसी तरह के नुकासान की कोई खबर नहीं है। भारत की ओर से पाकिस्तान के इस उकसावे की कारवाई का मुंह तोड़ जबाव दिया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन

जैसे टैंकों से बमबारी की जा रही हो

सीमांत ग्रामीणों ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी से पूरे इलाकों में इतनी जोर के धमाकों की आवाजें सुनाई दे रहीं हैं कि जैसे टैंकों से बमबारी की जा रही हो। ग्रामीणों में जबरदस्त दहशत है।

उन्हें केंद्र और राज्य सरकारों से भी शिकायत है कि मुसीबत की इस घड़ी में उनकी फिक्र किसी को नहीं है। सनद रहे कि पाकिस्तान ने यह नापाक करतूत तब की जब सारा देश आजादी का जश्न मना रहा था।

भारतीय जवानों द्वारा भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के पांच लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें