फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा सेक्टर में पाक ने सवा दो घंटे दागे गोले, 13 दिन से अकारण हो रही फायरिंग

Wed, 28 Aug 2019 09:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान की नापाक हरकतें एलओसी पर जारी हैं। बुधवार को नौशेरा सेक्टर में उसने बिना किसी उकसावे के लगभग सवा दो घंटे तक भारी गोलाबारी की। उसने छोटे-बड़े हथियारों का प्रयोग करते हुए रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। हालांकि मुंहतोड़ जवाब मिलने के बाद पाकिस्तान की ओर से फायरिंग बंद हो गई।

विज्ञापन


बताया जाता है कि बुधवार सुबह पौने आठ बजे के करीब सीमापार से नौशेरा सेक्टर के पुखरणी, वंड मोडा, अनवस भंडार में छोट-बड़े हथियारों से बिना कारण भारी गोलाबारी शुरू कर दी गई, जो दस बजे तक जारी रही। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।  

इस गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं है। इससे पहले मंगलवार देर शाम पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर के करमाड़ा और मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर में पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया था। घाटी के उड़ी सेक्टर में मंगलवार को घुसपैठ कराने के लिए सीमापार से फायरिंग की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-तीन जवान हो चुके हैं शहीद
15 अगस्त से सीमापार से जारी संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन जवान शहीद हो चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें