फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने किरनी-कस्बा और देगवार में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Sun, 17 May 2020 10:55 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए आए दिन नापाक हरकतें कर रही है। आज यानी कि रविवार को पुंछ जिले के देगवार और कस्बा-कीरनी सेक्टर में सघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी की जा रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है।

विज्ञापन


इससे पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर गुरुवार रात को भी गोलाबारी की थी। रात करीब साढ़े 11 से शुक्रवार सुबह पांच बजे तक पाकिस्तानी सेना ने बीके चेक पोस्ट से बीएसएफ की चांदवा और कोठा पोस्ट को निशाना बनाया। सीमा पर सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान बीते कई दिनों से गोलाबारी कर रहा है।

उधर सांबा जिले के रामगढ़ में सीमावर्ती गांव नंगा में शनिवार को एक मोर्टार शेल मिला। किसानों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया कि जब वह खेतों की तरफ जा रहा थे तभी मोर्टार शेल पड़ा देखा। एसएचओ चमन गोरख कर्मचारियों के साथ गांव में पहुंचे और शेल को कब्जे में लेने के बाद उसे निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें