फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, जवान शहीद

Sun, 17 May 2020 09:56 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना, फाइल फोटो - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। साथ ही इलाके में तलाशी अभियान भी जारी है। उधर, इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की भी खबर है। हालांकि इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार रात सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली। आनन-फानन में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। वहीं आज यानी कि रविवार सुबह सुरक्षाबलों का आतंकियों से सामना हुआ। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ेंः  सेना के प्रहार से आतंकी संगठनों में ठनी रार, वायरल ऑडियो सुन लोटपोट हो रहे हैं लोग

 जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। वहीं एक जवान के शहीद होने की भी खबर है। मुठभेड़ अभी जारी है। इस ऑपरेशन को सेना की 10 आरआर, सीआरपीएफ और डोडा पुलिस द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि मारे गए आतंकवादी, आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के हैं। ये किश्तेवाड़ में आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा की हत्या करने में भी शामिल रहे थे। इनकी पहचान ताहिर और मकसूद अहमद के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वहीं, इस मुठभेड़ को लेकर आईजीपी जम्मू ने कहा कि कल रात डोडा के खोत्र गांव में आतंकवादी ताहिर अहमद भट की उपस्थिति के बारे में जानकारी मिली। हम जनवरी 2020 से इस आतंकवादी की तलाश में थे। पूर्व में मारे गए हिजबुल आतंकी हारून के मारे जाने के बाद से यह आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें