फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Mon, 01 Jun 2015 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान ने दो बार फायरिंग कर एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। बीएसएफ इसे उकसावे की रणनीति मान रही है। सरहद पार से गोलाबारी शुरू होते ही जवानों ने मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन


भारतीय सेना के मुताबिक, पाकिस्तानी सैनिकोंसेक्टर में दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर के कृष्णा घाटी में रविवार रात 12:30 बजे और आज सुबह 6 बजे युद्ध विराम का उल्लंघन किया। सूत्रों के अनुसार इस फायरिंग का सेना ने कोई जवाब नहीं दिया।

पाकिस्तान रेंजर्स ने पिछले महीने जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ बीओपी पर फायरिंग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से की जा रही यह फायरिंग उकसावे के लिए की जा रही है। जिससे सीमा पार बैठे आंतकियों को आसानी से भारतीय सीमा में दाखिल करवाया जा सके।

गौरतलब है कि रविवार को ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि पाकिस्तान यदि फायरिंग करता है तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें