फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर सेक्टर में पाक की ओर से गोलाबारी, सेना का मुंहतोड़ जवाब

Mon, 07 Nov 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अपने रेंजर्स पर हो रहे पलटवार से बौखलाया पाकिस्तान लगातार एलओसी और सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से सोमवार को भी मेंढर सेक्टर में एलओसी के पास के कई रिहाइशी इलाकों में भारी गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में सीमांत गांवों में मोर्टार दागे गए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से मेंढर के बालाकोट और मनकोट सेक्टरों में भारी गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से इन इलाकों में रिहाइशी बस्तियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की इस नापाक गोलाबारी का सेना के जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। 

प्राप्त सूचना के अनुसार पाकिस्तान की ओर से सोमवार सुबह शुरू हुई गोलाबारी अब तक जारी है। इस दौरान पाक की ओर से दागे गए कई मोर्टार रिहाइशी बस्तियों पर भी गिरे है, हालांकि अब तक पाक गोलाबारी में अब तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भी पाक ने तोड़ा था सीजफायर

Indian Army - फोटो : File Photo
रविवार को भी पाक की ओर से भी सुबह सवा दस बजे के बाद पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में १२० एमएम तथा ८२ एमएम मोर्टार तथा आटोमैटिक हथियारों से धुआंधार फायरिंग की। पाक सेना की ओर से कम से कम चार स्थानों पर भारतीय पोस्टों तथा ग्रामीण इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई।

सेना का कहना है कि घुसपैठियों को सतर्क जवानों की ओर से ललकारने के बाद की गई फायरिंग में जवान शहीद हुए हैं।  कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ को नाकाम बनाने के दौरान गोलाबारी में २२ सिख रेजीमेंट का सिपाही गुरसेवक सिंह (२३) शहीद हो गया। वह पंजाब के तरनताल जिले के वारना-लालपुर का निवासी था। परिवार में उसके पिता बलविंदर सिंह हैं।

इस दौरान केजी सेक्टर में ही बीएसएफ के एसआई नितिन कुमार और सिपाही राजीव बेदी घायल हो गए। साब्जियां सेक्टर में भी गोलाबारी में सेना का जवान राजेंद्र थापा शहीद हो गया। पाक की गोलाबारी में पुंछ निवासी महिला एसपीओ जरीफा बेगम घायल हो गईं। वह गगरियां गांव में ड्यूटी पर तैनात थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें