अपने रेंजर्स पर हो रहे पलटवार से बौखलाया पाकिस्तान लगातार एलओसी और सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से सोमवार को भी मेंढर सेक्टर में एलओसी के पास के कई रिहाइशी इलाकों में भारी गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में सीमांत गांवों में मोर्टार दागे गए हैं।
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से मेंढर के बालाकोट और मनकोट सेक्टरों में भारी गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से इन इलाकों में रिहाइशी बस्तियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की इस नापाक गोलाबारी का सेना के जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
प्राप्त सूचना के अनुसार पाकिस्तान की ओर से सोमवार सुबह शुरू हुई गोलाबारी अब तक जारी है। इस दौरान पाक की ओर से दागे गए कई मोर्टार रिहाइशी बस्तियों पर भी गिरे है, हालांकि अब तक पाक गोलाबारी में अब तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है