फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी, बारामुला के बोनियार में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Tue, 16 Jun 2020 01:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एलओसी - फोटो : PTI
विज्ञापन

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक कोशिशें कर रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने बारामुला जिले के बोनियार सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सीमा पार से गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की गई। जिसका भारतीय माकूल जवाब दे रही है।

विज्ञापन

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इस साल 10 जून तक नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से 2027 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। जो पिछले वर्ष इसी अवधि में हुए संघर्षविराम उल्लंघन से 69 फीसदी अधिक है। वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि गोलाबारी में वृद्धि इसलिए हो रही है क्योंकि पाकिस्तान गोलाबारी की आड़ में आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में है।

एक अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2019 में कुल 3,168 संघर्षविराम उल्लंघन हुए थे, जबकि 2018 में इनकी संख्या 1629 थी। इस साल 10 जून तक 2027 बार गोलाबारी हुई। मार्च में सर्वाधिक 411 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की ओर से जनवरी में 367, फरवरी में 366, अप्रैल में 387, मई में 382 और जून में पहले दस दिन में संघर्षविराम उल्लंघन की 114 घटनाएं हुईं।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार वर्ष 2019 में 10 जून तक 926 बार संघर्षविराम तोड़ा गया था। इसमें जनवरी में 203, फरवरी में 215, मार्च में सर्वाधिक 267, अप्रैल में 234, मई में 221 और जून में पहले दस दिन में 60 घटनाएं हुई थीं।

उनके मुताबिक अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को प्राप्त विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने और दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद पाकिस्तान औसतन रोजाना 11 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें