फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियंत्रण रेखा पर नहीं थम रहीं पाक सेना की गोलाबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पिछले कई दिनों से जारी पाक सेना की गोलाबारी करने की नापाक हरकत है कि थमने का नाम ही नहीं ले रही। मंगलवार को कुछ घंटों की खामोशी के बाद एक बार फिर दोपहर में पाक सेना ने अचानक जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर में बसूनी, डराना, धराटी आदि गांव को निशाना बना कर गोलाबारी शुरू की जो देर रात तक जारी थी।
विज्ञापन


पाक सेना ने यह गोलाबारी उस समय की जब राज्य के उपमुख्य मंत्री डा. निर्मल सिंह, जम्मू पुंछ के सांसद जुगल किशोर और राज्य के सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री अल्ताफ अहमद बुखारी बालाकोट में पाक गोलाबारी में मारे गए एवं घायल हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर हेलीपैड तक लौटे ही थे कि पाक सेना ने क्षेत्र में मोर्टार बरसाने शुरू कर दिए।

इससे पहले पाक सेना ने सोमवार देर शाम सात बजे बालाकोट सेक्टर में गोलाबारी शुरू की थी। इसके साथ ही सोमवार देर रात दस से साढे़ बारह बजे तक कृष्णाघाटी सेक्टर में और रात डेढ़ बजे से सुबह चार बजे तक शाहपुर कीरनी में भी भारी गोलाबारी की थी। बालाकोट में पाक सेना की गोलाबारी सुबह छह बजे रुकी जबकि डेढ़  बजे फिर शुरू हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तानी गोलाबारी में एक जख्मी

इस गोलाबारी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गोलाबारी शुरू होते ही घरों से बाहर मौजूद लोग दौड़ कर घरों में जा घुसे। बालाकोट निवासी मोहमद नजीर, मोहमद असद और जाहिद का कहना है कि पिछले तीन दिनों से हमारे इलाके में इस प्रकार की गोलाबारी हो रही है जैसे हिंदुस्तान पाकिस्तान की जंग छिड़ गई हो।

गोलाबारी में अखनूर निवासी सुभाष चंद (38) जख्मी हुआ है। उसके पैर में शेल के छर्रे लगे हैं। वह सेई खुर्द में अपने मामा रमेश चंद्र के यहां आया हुआ था। गांव के लोगों ने सुभाष को आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

पाकिस्तान ने रात करीब दस बजे आरएस पुरा सेक्टर की जुगनू चक पोस्ट पर तीन गोले दागे। हालांकि, सुरक्षा बलों ने संयम बरतते हुए कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पाकिस्तानी रेंजरों ने एकसाथ तीन चौकियों जुगनू चक, जय किशन और टेंट गार्ड को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले दागे। मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे तक पाकिस्तान रुक-रुककर मोर्टार के 82 गोले दागे। मोर्टार के अधिकतर शेल खेतों में गिरे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें