फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की गोलाबारी में 8 महीने के बच्चे की मौत, जम्मू में आज बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Tue, 22 May 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सुरक्षित जगह पर ले जाए गए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी में सोमवार को एक आठ साल की मासूम बच्ची की पलांवाला में मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में पाक के प्रति काफी रोष है। भारत की जवाबी कार्रवाई से सहमे पाक ने गिड़गिड़ाने के बाद भी अपनी नापाक हरकत जारी रखी। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और एलओसी पर रविवार की रात से शुरू की गई भारी गोलाबारी में अब तक करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। 

विज्ञापन


अरनिया सेक्टर में हुए सीजफायर में एक सपीओ समेत छह लोग घायल हो गए। गोलाबारी को देखते हुए जम्मू, सांबा व कठुआ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले 150 स्कूल बंद रहे। 

पाकिस्तान ने आईबी पर रामगढ़ व अरनिया सेक्टर और एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में भारतीय पोस्टों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। रामगढ़ व अरनिया सेक्टर के 24 पोस्टों तथा 52 गांवों में गोलाबारी की गई।
विज्ञापन


पाक के गोले अरनिया थाने पर भी गिरे जिसमें एसपीओ गुरुचरण सिंह सैनी निवासी सोहागपुर घायल हो गए। सुबह करीब साढ़े चार बजे अरनिया सेक्टर के बुधवार पोस्ट पर पाकिस्तानी रेंजरों ने अचानक छोटे हथियारों से गोलाबारी शुरू कर दी। 

इसके बाद नेकोवाल पोस्ट और आधे घंटे बाद देवीगढ़ गांव को निशाना बना कर फायरिंग शुरू हो गई। गोलीबारी का यह सिलसिला करीब आठ बजे तक जारी रहा, जिसमें क्षेत्र की सभी 12 पोस्टों व करीब 30 गांवों को निशाना बनाया गया। 

सीजफायर से क्षतिग्रस्त हुई दीवार - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान गोलाबारी में दर्शना देवी पत्नी त्रिलोक सिंह, मोहिंद्र लाल पुत्र हंस राज निवासी पिंडी चाड़का कलां, मधु देवी पत्नी अशोक कुमार, देसी देवी पत्नी लाल चंद निवासी अरनिया घायल हो गए। गुरुचरण अरनिया थाने में तैनात था, तभी वहां गिरे मोर्टार शेल से वह घायल हो गया। थाना परिसर के दीवार में सुराख भी हो गया।

उधर, एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के बटल पंचायत के सेरीपलाई गांव के चीर मोहल्ला में रविवार देर रात पाकिस्तानी गोलाबारी में गोपाल दास के आठ माह के बच्चे नितिन कुमार की मौत हो गई। यह मोहल्ला एलओसी से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

बताते हैं कि घर के भीतर मां के साथ सोया नितिन रात करीब 11 बजे रोने लगा। इस पर मां ने देखा कि उसके पेट पर चोट के निशान हैं और खून बह रहा है। आनन-फानन में परिवार वाले उसे लेकर अखनूर उपजिला अस्पताल गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

इसके बाद वह शव लेकर लौट आए। लौटकर जब उन्होंने बिस्तर को चेक किया तो वहां पर गोली निकली। गोली बच्चे के पेट से आरपार हो गई थी, जिसकी सूचना जोगवां पुलिस चौकी को दी गई। सोमवार दोपहर को पलांवाला पीचएचसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

तनाव के चलते आज बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

गोलीबारी में घायल जवान - फोटो : अमर उजाला
खौड़ उपजिला के सभी शिक्षण संस्थान आज बंद रहेंगे। सीमा पर उपजे तनाव को देखते हुए एसडीएम खौड़ देवेंद्र पाल भगत ने यह निर्देश जारी किए हैं। इसमें एलओसी और आईबी के साथ लगते पांच किलोमीटर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थान शमिल हैं। 

देर रात आरएस पुरा सेक्टर में भी गोलाबारी शुरू
पाकिस्तान ने देर रात आरएस पुरा सेक्टर में भी गोलाबारी शुरू कर दी। बीएसएफ के पोस्टों के साथ ही जोड़ा फार्म, सुचेतगढ़, कोरटाना खुर्द आदि गांवों को निशाना बनाकर गोले दागे गए। अचानक गोलाबारी से सीमा से सटे गांवों में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग घरों में ही दुबके रहे। हालांकि, इसमें किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें