उत्तरी कश्मीर के सीमान्त जिले कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर के करनाह में पाकिस्तान की फायरिंग में दो स्थानीय लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार रात भर जारी रही गोलाबारी।
मिली जानकारी के अनुसार करनाह में पकिस्तान की ओर से रात भर गोलीबारी जारी रही। इस गोलीबारी के दौरान जहांगीर अहमद और ज़मीर अहमद नामी दो स्थानीय घाला हुए जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
एसएसपी कुपवाड़ा एएस दिनकर ने अमर उजाला को फ़ोन पर बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पकिस्तान की ओर से गोलीबारी जारी रही जो शनिवार तडके 4 बजे तक जारी थी। उन्होने बताया कि रात भर इलाका गोलियों की आवाजों से गूंजा रहा।