भारत पाक सीमा पर पाकिस्तान ने एक बार फिर से नापाक हरकत करते हुए सीजफायर का उल्लंघन किया है। जानकारी के मुताबिक मेढ़र तहसील के बलोनी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हल्के हथियारों का प्रयोग कर सीजफायर का उल्लंघन किया गया।
हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार की जान माल के नुकसान की कोई घटना सामने नहीं आई है। भारतीय सेना के जवानों ने भी पाक की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। सीजफायर को देखते हुए भारत-पाक सीमा पर अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।
J&K: Pakistan Army initiated unprovoked and indiscriminate firing of Small arms, automatics and mortars from 1430 hours in Poonch sector along the Line of Control. Indian Army retaliated. Firing stopped from both sides at 1545 hours.
— ANI (@ANI) November 29, 2017