पाकिस्तान की ओर से मंगलवार को हुए सीजफायर उल्लंघन का बीएसएफ के द्वारा करारा जवाब दिया गया है। पाकिस्तान की ओर से सीमा से सटे इलाके में भारी गोलाबारी की गई है, जिसका वहां मौजूद सीमा सुरक्षा बलों के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान ने अरनिया सेक्टर, सांबा के रामगढ़ सेक्टर और राजौरी के नौशेरा सेक्टर में फायरिंग की। इस गोलाबारी में रामगढ़ में 19 साल की एक लड़की की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से मोर्टार भी दागे गए हैं, साथ ही रामगढ़ सेक्टर के नंदपुर समेत कई इलाकों में भी गोलाबारी की गई है। पाकिस्तान की ओर से सुबह करीब 6.45 बजे सीजफायर का उल्लंघन हुआ। पाकिस्तान की ओर से दागे गए कुछ मोर्टार सीमांत मेंढर के शहरी इलाके में गिरे हैं।
इन मोर्टार धमाकों के बाद से पूरे इलाके के बाजार बंद हो गए हैं और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पाकिस्तानी मोर्टार के इस धमाके में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में सांबा सेक्टर में 6 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा राजोरी में भी 2 लोगों की मौत की सूचना है। मारे गए लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
सीजफायर उल्लंघन मेें अब तक 8 लोगों की मौत
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
सांबा सेक्टर के अलावा पाकिस्तान की ओर से आरएसपुरा सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से आरएसपुरा के अरनिया सेक्टर में गोलाबारी करते हुए रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया गया है। सांबा सेक्टर में 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
पाकिस्तान की ओर से आरएसपुरा सेक्टर के अरनिया में हुई गोलाबारी में 3 स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। घायल हुए 3 लोगों में दो महिलाएं है। इन सभी को जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ले जाकर इनका इलाज किया जा रहा है।
आरएसपुरा सेक्टर के साथ साथ राजोरी,मेंढर और नौशेरा में भी पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की इस फायरिंग में कई स्थानीय लोगों के हताहत होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक सांबा और राजोरी सेक्टर में हो रही गोलाबारी में अब तक 8 स्थानीय लोगों की मौत हो गई है।
नौशेरा और मेंढर में रिहाइशी इलाकों में गोलाबारी
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के दौरान लगातार रिहाइशी इलाकों पर गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी के दौरान मंगलवार को भी कई स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक नौशेरा और मेंढर में कई स्थानीय लोग पाक की गोलाबारी में घायल हुए हैं।
मिली सूचना के मुताबिक नौशेरा के कलाल सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में सेना के एक पोर्टर समेत दो स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। इसके अलावा मेंढर में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की जा रही है।
मेंढर के बालाकोट और मनकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे जा रहे हैं। अब तक मिली सूचना के अनुसार पाकिस्तान की गोलाबारी में स्थानीय लोगों के घरों पर मोर्टार गिरने की खबरें हैं जिसमें कुछ स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं।