फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दिवाली की रात बीएसएफ ने नाकाम की दहशत की बड़ी साजिश

Tue, 01 Nov 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
कठुआ में रेंगकर घुसपैठ की कोशिश - फोटो : ANI
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ के पुराने रूट पर कड़ी निगरानी से आतंकियों के सभी मंसूबे विफल हो रहे हैं। अक्तूबर महीनें में ही कई बार आतंकियों के दल को भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश करते पाया गया है।
विज्ञापन


दिवाली की अलसुबह एक बजकर ४२ मिनट पर हीरानगर सेक्टर के गांव पहाड़पुर के ठीक सामने पड़ती पाकिस्तान की अभ्याल डोगरा पोस्ट की ओर से तीन हथियारों से लैस आतंकियों को थर्मल इमेजिंग के जरिए घुसपैठ करते पाया गया।

बीएसएफ के थर्मल इमेजिंग डिवाइस में रिकार्ड हुआ घुसपैठ का वीडियो
  #WATCH: CCTV visuals of Pakistani terrorists infiltrating across the International border in J&K's Kathua district (Thermal imagery) pic.twitter.com/3XNRTzNdTS — ANI (@ANI_news) November 1, 2016
विज्ञापन



रेंग रेंग कर भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे आतंकियों के इस दल की हलचल को भांपते हुए बीएसएफ के अलर्ट जवानों ने रात १ बजकर ४३ मिनट पर रोशनी के गोले दोग जिसके बाद दोनों ओर से गोलाबारी का सिलसिला शुरू हो गया। 
Trending Videos

बीएसएफ के मुंहतोड़ जवाब से डर के भागे आतंकी

BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई - फोटो : File Photo
पाकिस्तान ने इस बार भी आतंकियों के सुरक्षित बचाने के लिए कवर फायर देते हुए बीएसएफ की पोस्ट पर अंधाधुंध गोलाबारी शुरू कर दी जिसका बीएसएफ ने भी कड़ा जबाव दिया। वहीं दहशत के मकसद से भारतीय सीमा में घुस रहे आतंकियों के दल को मजबून पाकिस्तान की ओर भागना पड़ा।

हालांकि यह पहला मौका नही है इससे पहले भी कई बार आतंकी भारतीय सीमा में इसी रूट से घुसपैठ का प्रयास कर चुके हैं। अक्तूबर महीने में ही पाकिस्तान द्वारा आतंकियों को घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को बीएसएफ ने नाकाम किया था।
विज्ञापन

दिवाली पर बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते थे आतंकी

बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते थे आतंकी - फोटो : social media
त्योहारों के मौसम में आम लोगों की खुशियों पर दहशत का साया बना रहे इसके  लिए पाकिस्तान लगातार प्रयास करता आ रहा है। दिवाली पर आतंकियों की घुसपैठ की साजिश को लेकर पहले से ही सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी थीं। सीमा समेत आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी विशेष रूप से तैयारियां की गई हैं। 

दिवाली पर बाजारों की भीड़ भाड़ और त्योहारों की रौनक को निशाना बनाने की फिराक में आतंकी फिर भारतीय सीमा की ओर बढ़े। लेकिन बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान के मंसूबों पर फिर पानी फेर दिया। पिछले कई दिनों से सीमा पर उपजे तनाव के बीच सुरक्षा एजेंसियां और सुरक्षाबल पूरे तरह से एलर्ट हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें