फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजफायर समझौते के बाद भी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। करीब दो माह पहले हुए सीजफायर समझौते के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा है। लोगों की तरह सीमा प्रहरी भी पाकिस्तान की कथनी पर विश्वास कर सतर्क न रहते तो पाकिस्तान शनिवार को अपनी नापाक हरकत को अंजाम दे चुका होता। शनिवार की सुबह पाकिस्तान के दो ड्रोन भारतीय क्षेत्र में घुस आए, जिसे जवानों ने फायरिंग करके खदेड़ दिया।
विज्ञापन

यह कहना है क्षेत्र के लोगों का, जो सीमा पर तैनात सतर्क सीमा प्रहरियों को अपना सच्चा और बहादुर रक्षक मानते हैं। स्थानीय बाबू राम, अमित कुमार, नरेश सैनी व उत्तम सिंह का कहना है कि पाकिस्तान ने हमेशा ही हमारे भरोसे का कत्ल किया है। आज भी स्थिति व अन्य हथियार एमनीशन को आतंकियों तक पहुंचाने का असफल प्रयास कर दो ड्रोन इस ओर भेजे। मगर सीमा पर तैनात सतर्क सीमा प्रहरियों ने इसे विफल कर दिया। पूर्व सरपंच व सीमा जन कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रघुवीर सिंह का कहना है कि सीजफायर समझौता होने के बाद भी अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा तो इसमें कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी फसल कटाई व धान रोपाई के समय कई बार दोनों ओर फ्लैग मीटिंग करके पाकिस्तान की ओर से सीमा पर सीजफायर कायम रखने का समझौता हुआ था। मगर फिर भी नापाक हरकतें जारी रहीं।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू पंडित का कहना है कि पाकिस्तान पर कभी भी भरोसा नहीं किया जा सकता। इससे पहले भी कई बार सीजफायर के समझौते हो चुके हैं। हर बार सुरंगे, लॉबिंग व घुसपैठ का सिलसिला जारी रहा। यहां तक कि गिड़गिड़ाने पर लाहौर बस सेवा शुरू कर दी गई। मगर बदले में हमें कारगिल में घुसपैठ व युद्ध जैसे हालात मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें