पाकिस्तान ने एकबार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में रविवार तड़के गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान की ओर से मोर्टार से गोले दागे जा रहे हैं। भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
गोलाबारी की वजह से राजौरी के कई सीमावर्ती गांव में लोगों में खौफ बना हुआ है। लोग घरों और बंकरों में छिपकर बैठने को मजबूर हैं। उधर, भारतीय सुरक्षाबल भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जावब दे रहे हैं।
वहीं बीते शनिवार शाम भी पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले के मनकोट और कृष्णा घाटी क्षेत्र में भारी गोलाबारी की। फिर देर शाम 7:20 बजे बालाकोट में भी गोलाबारी शुरू कर दी, जिसमें एक ग्रामीण घायल हो गया।