फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धांधली पर कार्रवाई: ईपीएफओ के जम्मू और श्रीनगर कार्यालय में सीबीआई का छापा, रिकॉर्ड जब्त

Tue, 15 Mar 2022 12:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सीबीआई का कहना है कि धांधली की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार, दूसरे राज्यों के कई लोगों का ईपीएफओ खाता जम्मू में है। इनका जमा हुआ पीएफ फर्जीवाड़ा कर निकाल लिया गया। इसकी कई लोगों ने शिकायत की है।
विज्ञापन
epfo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के जम्मू कार्यालय में सोमवार को सीबीआई की टीम ने दबिश दी। पीएफ निकासी में धांधली की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि देशभर में सीबीआई की ओर से ईपीएफओ कार्यालयों में कार्रवाई की गई है। सोमवार को पुलिस के साथ टीम ने छापा मारा और कई तरह का रिकॉर्ड जब्त किए। 

विज्ञापन


सीबीआई का छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया। सीबीआई टीम ने पहुंचते ही पूरे कार्यालय को सील कर दिया। इसी तरह की कार्रवाई श्रीनगर ईपीएफओ कार्यालय में भी की गई। पिछले साल राज्य पीएफ कार्यालय में भी छापा मारा गया था। सूत्रों का कहना है कि दूसरे राज्यों के कई लोगों का ईपीएफओ खाता जम्मू में है। इनका जमा हुआ पीएफ फर्जीवाड़ा कर निकाल लिया गया। इसकी कई लोगों ने शिकायत की।

दरअसल, कोविड के वक्त सरकार ने व्यवस्था शुरू की थी, जिसमें पीएफ खाता धारक जमा राशि का 75 फीसदी दो बार निकाल सकते थे। कई लोगों ने इसके नाम पर फर्जी तरीके से पीएफ निकाल लिया। इसी के मद्देनजर सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। हालांकि, पिछले साल कार्रवाई में यह सामने आया था कि कुछ लोग जम्मू से बाहर चले गए, जिनके खातों को बंद करके नए खाते बनाकर उनका जमा पैसा निकाल लिया गया। 
विज्ञापन


कोविड महामारी के दौरान बड़ी संख्या में श्रमिक जम्मू से बाहर चले गए। इन्हीं श्रमिकों के नाम से फर्जी खाते बनाकर पैसे निकाल लिए गए। उधर, सीबीआई का कहना है कि धांधली की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। जांच चल रही है। अभी इससे अधिक कुछ नहीं बताया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें