फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट का आदेश: सब इंस्पेक्टर भर्ती में 33 वर्ष वाले भी कर सकेंगे आवेदन, जम्मू कश्मीर में भरे जाने हैं 1200 पद  

Sat, 18 Dec 2021 02:09 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर सुनवाई की। इसमें कहा गया कि आगामी भर्ती प्रक्रिया में 33 वर्ष वाले भी कर सकेंगे आवेदन। 
विज्ञापन
jammu kashmir police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस महकमे में 1200 पदों पर होने वाली उप निरीक्षकों ( सब इंस्पेक्टरों) की भर्ती में अब 33 वर्ष उम्र वाले भी आवेदन कर सकते हैं।  केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने शुक्रवार को इस मामले से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए महत्वपूर्ण फैसला दिया। कैट में कई लोगों ने याचिका दायर कर इसकी मांग की थी। 

विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिनव शर्मा ने अपनी दलील पेश की। इसके बाद राकेश सागर जैन और आनंद माथुर वाली केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण की खंडपीठ ने प्रतिवादियों को निर्देश दिया कि आवेदकों के आवेदन स्वीकार किए जाएं।

यह भी आदेश दिया गया है कि इनके आवेदन ले लिए जाएं और भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने दिया जाए। लेकिन इनका परिणाम तब तक घोषित नहीं करें, जब तक कि कैट इसे लेकर अगला आदेश जारी नहीं करता। साथ ही संबंधित विभाग को अगले दो हफ्तों तक इसमें आपत्तियां दायर करने को भी कहा गया। 
विज्ञापन

 
एलजी के आदेश पर उम्र सीमा 28 से की गई थी 30
सरकार की ओर से एसआई पद पर भर्ती के लिए 800 पदों की अधिसूचना जेकेएसएसबी की ओर से जारी की गई जिसमें आयु सीमा 28 साल निर्धारित की गई। बाद में आयु सीमा बढ़ाने की मांग उठने पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 400 पद बढ़ाने के साथ ही आयु सीमा 30 साल तक बढ़ा दी।

इस बीच गृह विभाग ने आदेश जारी कर पुलिस विभाग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 32 वर्ष कर दी। अब कैट ने इस आयु को 33 साल करने को कहा है। एसएसबी की ओर से 1200 पदों पर सब इंस्पेक्टरों की भर्ती होनी है। पहले आवेदन की अंतिम तीथि 10 दिसंबर तक थी, जिसके बढ़ाकर 18 दिसंबर तक किया गया है।

भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन हो रहे हैं। 1200 पदों में से सामान्य वर्ग में 600 पद, एससी में 96, एसटी में 120, ओएससी में 48, एएलसी/आईबी में 48, आरबीए में 120, पीएसपी (पहाड़ी भाषी) में 48, ईडब्ल्यूएस में 120 पद आरक्षित है।
 
आज आवेदन करने की अंतिम तिथि
वरिष्ठ अधिवक्ता अभिनव शर्मा ने बताया कि कुल 36 लोगों की ओर से याचिका दाखिल की गई थी। इन सब को कैट ने राहत दे दी है। इस फैसले के बाद और 150 युवाओं ने संपर्क साधा है, लेकिन शनिवार को आवेदन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। फिर भी इस मामले में शनिवार को प्रयास किया जाएगा। जेएनएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें