फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Mon, 30 Oct 2017 07:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कुनन पोशपोरा इलाके व मध्य कश्मीर के बडगाम में आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने गहन तलाशी अभियान चलाया। इस संयुक्त तलाशी अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी व सेना ने हिस्सा लिया। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को इस इलाके में आतंकियों के मौजूदगी के सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को बांदीपोरा के हाजिन इलाके में सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी का एक जवान शहीद हो गया। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों को बांदीपोरा के हाजिन में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश में गहन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान खुद को घिरता हुआ देख कर आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें