फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में शोपियां के 13 गांवों में चलाया गहन तलाशी अभियान

Wed, 25 Oct 2017 11:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान - फोटो : ANI
विज्ञापन
बुधवार सुबह आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के 13 गांवों में कॉर्डन एंड सर्च आपरेशन (कासो) चलाया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शोपियां में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिले थे।
विज्ञापन


जिसके बाद सुरक्षा बलों ने काफी बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए शोपियां के तेरह गांवों को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया। इस ऑपरेशन में 44 आरआर, 62 आरआर, 1 आरआर सेना और सीआरपीएफ की 14 वीं बटालियन ने हिस्सा लिया था। 

शोपियां के जिन इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया है उनमें सुगान, हेफ, शिरमाल, नागबाल, बरबघ, चित्रगाम, तुर्कवांगम, मालेदिरा, कासव और कदगम इत्यादि हैं।
विज्ञापन

आपको बता दें कि कल भी बडगाम जिले के खाग में आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों ने गहन तलाशी अभियान चलाया था लेकिन आतंकियों का कोई सुराग न मिलने के कारण उसे स्थागित करना पड़ा था। गौरतलब है कि कल ही सुरक्षा बलों ने एक हिजबुल आतंकी को भी गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ की जा रही है। 
  #Visuals from J&K: Search operation launched by Security forces in Shopian district. 13 villages cordoned off (deferred visuals) pic.twitter.com/zzWqIhRrKb — ANI (@ANI) October 25, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें