फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पुलवामा में कासो के दौरान भड़की हिंसा, सुरक्षा बलों पर बरसाए गए पत्थर

Mon, 30 Oct 2017 08:15 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
घाटी में सोमवार को तीन स्थानों पर कासो चलाया गया। इस दौरान दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में कासो के दौरान हिंसा भड़क उठी। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर जमकर पत्थर बरसाए। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा तथा मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में भी घेरेबंदी तथा तलाशी अभियान (कासो) चलाया गया। 
विज्ञापन


पुलवामा जिले के बेलोव गांव में सोमवार शाम को सुरक्षा बलों द्वारा साझा तलाशी अभियान शुरू किया गया। जानकारी मिली थी कि इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं जिसके चलते उन्होंने इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। हालातों को नियंत्रण से बाहर होता देख जवानों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया गया। आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इससे इलाके में तनाव रहा।

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खान साहिब इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स द्वारा इलाके के रावलपोरा गांव की घेराबंदी कर साझा तलाशी अभियान चलाया गया। सुबह शुरू अभियान में घर-घर की तलाशी ली गई। इस दौरान आतंकियों का कोई भी सुराग हाथ न लगने पर ऑपरेशन को बाद में स्थगित करना पड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कुनन पोशपोरा गांव में भी तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन आतंकियों का कोई सुराग न मिलने पर कुछ देर बाद इस ऑपरेशन को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें