फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग के करीब आधा दर्जन गांवों में सुरक्षा बलों ने चलाया कासो

Thu, 23 Nov 2017 11:27 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के करीब आधा दर्जन गांवों में सुरक्षाबलों ने वीरवार को कासो चलाया। सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, लेकिन कई घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद कुछ हाथ न लगने पर कासो स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि जिले में कुछ आतंकी छिपे हैं। इस सूचना के आधार पर सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ की 164 बटालियन और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने जिले के लिसर, बेडूरा और चवलगाम के अलावा अन्य कई गांवों का घेराव कर साझा तलाशी अभियान छेड़ा।
इस दौरान घर-घर तलाशी ली गई, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। सुरक्षा बलों कोे दोपहर बाद ऑपरेशन स्थगित करना पड़ा। बता दें कि इससे पहले भी उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सेना ने बुधवार को घुसपैठ करते एक आतंकी को मार गिराया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में केरन सेक्टर के साथ लगती लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर कुछ आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने इसी दौरान आतंकियों को ललकारा, तो आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
सुरक्षा बलों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया, लेकिन आतंकियों की गोलीबारी में तीन जवान भी जख्मी हो गए, जिनमें एक जवान मंदीप सिंह शहीद हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें