फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नकदी छीनने वाला साथी सहित गिरफ्तार

Wed, 22 May 2024 06:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने थाना विजयपुर में दर्ज एक चोरी के मामले को सुलझाने का दावा किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मदन लाल पुत्र कृष्ण लाल निवासी चौकी जंडोर तहसील रामनगर जिला उधमपुर ने पुलिस थाना विजयपुर के राया मोड़ के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नकदी छीनने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू हुई। इस दौरान थाना प्रभारी विजयपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो व्यक्तियों शिव राज सिंह उर्फ राजू निवासी गुडा सलाथिया विजयपुर और अनिल कुमार उर्फ कोबरा निवासी बदवाल विजयपुर को गिरफ्तार किया। उनसे लगातार पूछताछ की गई। उनके खुलासे पर आरोपी शिव राज सिंह के घर से चोरी की नकदी बरामद की गई। मामले की जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें