फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल में वेतन मिला 45 लाख, संपत्ति बनाई करोड़ों की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में श्रीनगर के रावलपोरा के नायब तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसीबी श्रीनगर के अनुसार जांच के दौरान आरोपी अब्दुल रशीद मल्ल का शापिंग कांप्लेक्स, महलनुमा घर और अन्य संपत्ति कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार को वर्ष 2008 से 2019 तक लगभग 45,00,000 रुपये वेतन मिला है लेकिन इस अवधि में अब्दुल रशीद मल्ल ने जिन संपत्तियों का अधिग्रहण किया है, उनकी कीमत करोड़ों रुपये है, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोत से भी कहीं ज्यादा कीमत की हैं। एसीबी के अनुसार इस संबंधी मामला दर्ज होने के बाद कोर्ट से सर्च वारंट लिया गया। इसके बाद बडगाम और श्रीनगर में विभिन्न स्थानों पर एक साथ 18 नवंबर 2020 को जांच की गई। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। दस्तावेजों की जांच के बाद पाया गया कि आरोपी अब्दुल रशीद मल्ल ने विभिन्न स्थानों पर संपत्ति अर्जित की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें