अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत (डीईएम) की चीफ आसिया अंद्राबी के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त होने के दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि अगर वह दोषी पाई जाती है तो सात वर्षों तक की सजा काटनी पड़ सकती है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आसिया के खिलाफ सोवरा पुलिस थाने में दो मामले दर्ज किए हैं। आसिया पर गैर कानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप है। उसके खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियों के अधिनियम 13 के अंतर्गत एफआईआर 84/2015 और 86/2015 दर्ज की गई हैं।
पुलिस ने सोशल साइट पर वायरल हुए वीडियो फुटेज को भी कब्जे में लिया है। फिलहाल, जांच जारी है। जरूरत पड़ने पर आसिया के खिलाफ अन्य धाराएं भी लगाई जा सकती हैं।