फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में पुल पर पैरापिट से टकराई कार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। महेशपुरा पुल पर एक कार पैरापिट से जा टकराई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय चौधरी निवासी शक्ति नगर (नजदीक केसी इंपोरियम) के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार हादसा सोमवार को हुआ। कार अचानक पैरापिट से जा टकराई। घायल संजय चौधरी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ऊंचाई से गिरकर सुरक्षा गार्ड की मौत
जम्मू। शालामार स्थित एसएमजीएस अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार निवासी लोवर राजन के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार सोमवार को वह अस्पताल के इंदिरा चौक वाले रोड के पास ऊंचाई पर बैठा हुआ था। वहां से अचानक गिर पड़ा। गंभीर हालात में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें