बनतालाब। लोअर रूपनगर में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे को तोड़ते हुए समुदाय भवन की चहारदीवारी से टकरा गई। हालांकि चालक को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के कारण करीब 11 घंटे तक इलाके की बिजली गुल हो गई।
जानीपुर पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। पीडीडी कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षेत्र की बिजली रीस्टोर की। पुलिस का कहना है कि समुदाय भवन के मालिक ने दीवार क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों पक्ष समझौते की बात भी कर रहे हैं। फिलहाल किसी को भी हिरासत में नहीं लिया है।