फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: प्रदेश में निवेश और व्यापार में सहयोग करेगा कनाडा, जेकेटीपीओ और आईसीसीसी मिलकर करेंगे काम

Tue, 05 Apr 2022 12:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आईसीसीसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर से कनाडा में निर्यात पर जोर देने के साथ निवेश व व्यापार के अवसरों पर चर्चा के लिए जम्मू का दौरा किया। इस दौरान जेकेटीपीओ और आईसीसीसी के बीच काम करने के लिए सहमति बनी है।
विज्ञापन
Canada Delegation in Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में निवेश और निर्यात को कनाडा बढ़ावा देगा। इसके तहत केसर, बासमती चावल, पश्मीना शॉल, कालीन, शहद, कश्मीरी मिर्च, अखरोट के निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी है। भारत और कनाडा के बीच व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल की जा रही है। इंडो-कनाडा चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसीसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने कनाडा में भारतीय स्टार्टअप और एमएसएमई के लिए व्यापार के अवसर पैदा करने, जम्मू-कश्मीर से कनाडा में निर्यात पर जोर देने के साथ निवेश व व्यापार के अवसरों पर चर्चा के लिए जम्मू का दौरा किया।

विज्ञापन


इस दौरान जम्मू कश्मीर ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (जेकेटीपीओ) और आईसीसीसी के बीच एक साझेदारी के रूप में काम करने की सहमति बनी। प्रमुख सचिव उद्योग एवं वाणिज्य रंजन प्रकाश ठाकुर ने कहा कि अवसरों का केंद्र, वैश्विक ध्यान केंद्रित और निवेश आकर्षित करने के पहलू से जम्मू कश्मीर बेहतर केंद्र के रूप में उभर कर आया है। जम्मू-कश्मीर में आतिथ्य और पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। एमडी जेकेटीपीओ अंकिता कार ने जीआई उत्पादों पर विशेष ध्यान देने वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ यूटी के विचार, नीतियां, प्रोत्साहन और संभावित निर्यात उत्पादों को प्रस्तुत किया।

आईसीसीसी के अध्यक्ष रिपुदमन एस ढिल्लो ने कहा कि कृषि, आतिथ्य, रियलिटी, सूचना प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा। इन क्षेत्रों में मजबूत क्षमता है। दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। मेक इन इंडिया उत्पादों में भारत-कनाडाई डायस्पोरा में बढ़ती दिलचस्पी कनाडा को भारत के साथ व्यापार संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। 
विज्ञापन


कनाडा में हेल्प डेस्क शुरू करने का आमंत्रण
विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर के अनूठे उत्पादों के पास विशाल बाजार और दुनियाभर में पसंद करने वाले उत्पाद हैं। ढिल्लो ने कनाडा में एक हेल्प डेस्क शुरू करने के लिए जेकेटीपीओ को आमंत्रित किया। इस दौरान प्रदेश के औद्योगिक प्रतिनिधियों ने प्रतिनिधिमंडल से व्यापार संबंधों पर चर्चा की। महिला उद्यमियों, स्टार्टअप और निर्यातकों ने प्रतिनिधिमंडल के सामने शिक्षा, हथकरघा, हस्तशिल्प, कृषि आधारित और बागवानी उत्पादों जैसे क्षेत्रों में अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रस्तुत किया। कनाडा में भारतीय खाद्य और मूल्य वर्धित उत्पाद, कनाडा में भारतीय व्यापारियों द्वारा संयुक्त उद्यम में निवेश, जम्मू कश्मीर से किफायती और गुणवत्ता वाले उत्पादों को आयात में शामिल करना आदि पर चर्चा की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें