जम्मू में परेड महिला कालेज परिसर में डिजी धन मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न बैंकों स्टेट बैंक आफ इंडिया, जेएंडके बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारियों कालेज छात्राओं और स्टाफ ने भाग लिया। मेले का उद्घाटन कालेज की कार्यकारी प्रिंसिपल डा. अरुणा दुबे ने किया।
इस मौके पर छात्राओं की ओर से विभिन्न बैंकों में खाते खोलने के लिए फार्म भरे। बैंकों की ओर से वहीं पर छात्राओं के खाते खोले गए। इस दौरान जेएंडे बैंक अधिकारियों ने कैशलेस लेन-देन के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी, जिसमें डेबिट और क्रेडिट कार्ड से लेन-देन, यूपीआई, जेके बैंक मोबाइल ऐप से कैसे लेन-देन हो सकता है, के बारे में विस्तार से बताया।
इसी प्रकार स्टेट बैंक और अन्य बैंकों से आए प्रतिनिधियों ने छात्राओं को कैश लेस लेन-देन के बारे में सिखाया। कालेज में डिजी धन को लेकर पोस्टर बनाने और स्लोगन लिखने की प्रतियोगिता भी करवाई गई। छात्राओं को कालेज कैंटीन में ले जाकर वहां पर कैशलेस खरीदारी करवाई गई।