छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरते समय यदि कोई दिक्कत आती है तो वह एलयू की हेल्पलाइन नंबर के साथ-साथ ई-मेल पर संपर्क कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन नंबर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे के बीच काम करेंगे।
विज्ञापन
छात्रों को स्नातक मुख्य परीक्षा के फॉर्म एलयू की वेबसाइट www.luonline.in व www.lkouniv.ac.in पर ऑनलाइन भरने हैं। एलयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि सोमवार से ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की शुरुआत हो चुकी है।
बीए, बीएससी, बीकॉम (प्रथम, द्वितीय, तृतीय) के अलावा वार्षिक प्रणाली वाले डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के के रेग्युलर, बैकपेपर-इंप्रूवमेंट एवं एग्जेमप्टेड के स्टूडेंट 31 जनवरी तक फॉर्म भर सकते हैं।पांच सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तारीख दो फरवरी है।