शहर के कालेजों में रविवार शाम को स्नातक पहले सेमेस्टर की दूसरी कट आफ लिस्ट जारी कर दी गई। इस सूची में भी प्रमुख विषयों में कड़ी प्रतिस्पर्धा रही है। कंप्यूटर एप्लीकेशन, ज्योग्राफी, जियोलाजी, फंक्शनल इंग्लिश आदि में अंक प्रतिशत 84 से ऊपर गया है।
यानी इन विषयों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों में कड़ी टक्कर रही है। सोमवार से कालेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दूसरी सूची में शामिल होने वाले हजारों विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह है। वे दाखिले के साथ कालेज लाइफ में पहला कदम रखेंगे।
जम्मू विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त कालेजों में पहले सेमेस्टर के लिए दाखिलों को खासी भीड़ पहुंच रही है। पहली सूची में शामिल न होने वालों को दूसरी सूची में मौका मिला है। दाखिले के लिए विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंच रहे हैं।
दूसरी सूची में नाम पाने वाली सुनंदा शर्मा ने कहा कि उसे इस सूची में आने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन डर भी सता रहा था कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते मनपसंद विषय में दाखिला पाने में कहीं कोई अड़चन न आ जाए। एक अन्य छात्र विशाल गुप्ता ने कहा कि पहली सूची में उनका नाम नहीं आया था। दूसरी सूची में शामिल होने में उसे सफलता मिली है।
विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए कई विषयों में आवेदन किया है। दाखिला प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कालेजों में कई इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए कई काउंटर स्थापित हैं। कई कालेज परिसरों में बड़ी एलसीडी पर कट आफ मेरिट प्रकाशित की जा रही हैं। इसमें दाखिले के लिए संबंधित जगहों को दर्शाया गया है। इसके अलावा गाइड सेंटर में विद्यार्थियों को दाखिला संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।
गवर्नमेंट जीजीएम साइंस कालेज
---------दूसरी कट आफ मेरिट---
विषय अंक प्रतिशत (न्यूनतम)
कंप्यूटर एप्लीकेशन 85.6
ज्योग्राफी 84.6
ज्योलाजी 84.4
फंक्शनल इंग्लिश 84.4
बायोटेक्नोलॉजी 82.6
बीसीए 76.2
इलेक्ट्रानिक्स 74.0
नान मेडिकल 61.0
मेडिकल 46.6