जम्मू विश्वविद्यालय में गुरुवार को सेल्फ फाइनेंसिंग सीटों की सूची जारी की गई। इसमें लाइफलांग लर्निंग, एलएलबी (पांच साल), पीजीडीएचआरडीई, साइकोलॉजी, कैमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, एम.कॉम, फिजिक्स, उर्दू, एमपीएड, होम साइंस, पॉलिटिकल साइंस शामिल हैं।
जेयू के डीन अकेडमिक अफेयर्स ने सभी विभागों को दाखिलों की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा है। इससे पहले जेयू में 16 अगस्त को पहली मेरिट सूची, 20 अगस्त को दूसरी मेरिट सूची और 23 अगस्त को आरक्षित व अचीवमेंट वर्ग की पहली और 27 अगस्त को दूसरी सूची जारी की गई थी।
जेयू प्रशासन ने सभी विभागों को दो सितंबर तक दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सितंबर के पहले सप्ताह में जेयू में नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं नियमित रूप से शुरू हो जाएंगी। जिन विद्यार्थियों का पहली जारी की गई सूची में नाम नहीं आया है वे अब डिस्टेंस एजुकेशन में दाखिला लेंगे।