एचपीयू ने राजीव गांधी आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पपरोला में एमडीएमएस आयुर्वेद की 39 सीटों के लिए प्रवेश शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक 28 अगस्त से इन सीटों पर प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो चार सितंबर तक चलेगी।
यह भी पढ़ें:
इन परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग देगा एचपीयू शिमला
विवि के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन स्वीकार्य होंगे। पपरोला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश शर्मा ने बताया कि पपरोला कॉलेज की कुल 39 सीटों में 85 फीसदी स्टेट कोटा से भरी जाएंगी, जबकि 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा में भरी जाएंगी। कोर्स में प्रवेश को 19 सितंबर को पपरोला कॉलेज में पहले चरण की काउंसलिंग होगी, जबकि 26 सितंबर को दूसरे चरण की काउंसलिंग होगी।